कांग्रेस का ये बड़ा विधायक अकाली दल में शामिल

Edited By Mohit,Updated: 18 Jan, 2021 06:15 PM

this big mla of congress joins akali dal

नगर निगम चुनावों के बीच पंजाब में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। इसी के चलते बड़ी.............

पठानकोट (जुगियाल): नगर निगम चुनावों के बीच पंजाब में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। इसी के चलते बड़ी खबर ये आ रही है कि पठानकोट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते विधायक अशोक शर्मा आज अकाली दल बादल में शामिल हुए है। पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने अशोक शर्मा का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में आने की शुभकामनाएं दी। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए अकाली दल जिला पठानकोट के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मिंटू ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल को पूर्व विधायक अशोक शर्मा का साथ मिलने से पार्टी के और मजबूती मिली है। इसी के साथ पूर्व विधायक अशोक शर्मा के साथ-साथ विनय शर्मा अतुल नय्यर भी अकाली दल में शामिल हुए हैं। विचार अधीन है की पूर्व विधायक अशोक शर्मा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से पिछले लंबे समय से अनदेखी के चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने का मन बनाया। इस दौरान उनके साथ हरप्रीत सिंह राजा सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!