अमेज़न के डिप्‍टी मैनेजर के घर चोरों ने बोला धावा, गहने-कैश सहित लाखों का सामान चोरी

Edited By Tania pathak,Updated: 14 Sep, 2021 12:33 PM

thieves raided amazon s deputy manager s house

हैबोवाल कलां के गुरु नानक देव नगर में अमेजन के एरिया डिप्‍टी मैनेजन के घर चोरी हो गई। सीढ़ी लगा कर घर में दाखिल हुए चोर सोने-चांदी के गहने, कैश सहित...

लुधियाना: हैबोवाल कलां के गुरु नानक देव नगर में अमेजन के एरिया डिप्‍टी मैनेजन के घर चोरी हो गई। सीढ़ी लगा कर घर में दाखिल हुए चोर सोने-चांदी के गहने, कैश सहित लाखों रुपए का सामान ले गए। घटना के वक्‍त घर का मालिक सुमित कुमार शहर से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से गुडगांव के रहने वाले सुमित ने बताया कि उसने करीब 2 महीने पहले यहां घर किराए पर लिया था। 9 सितम्‍बर को वह घुमने के लिए हिमाचल गया था। सुबह जाते वक्‍त घर को अच्‍छी तरह से लॉक करके गया था।

शुक्रवार दोपहर को उसे घर में चोरी होने का पता चला। रविवार सुबह वह वापस आया तो घर से 30,000 रुपए की नकदी, सोने-चांदी के गहने व अन्‍य इलैक्‍ट्रानिक सामान गायब था। उसका तकरीबन 4 से 4.50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर स्‍थानीय पुलिस के अतिरिक्‍त फिंगर प्रिंट एक्‍सापर्ट्स आए।

सुमित ने बताया कि पुलिस के हाथ सी.सी. कैमरे की फुटेज भी लगी है। चोर सीढ़ी लगा कर चढ़े और और ताले तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!