अमृतसर से चलने वाली ये गाड़ियां रद्द, कई के बदले Route

Edited By Vatika,Updated: 19 Jan, 2021 12:40 PM

these trains running from amritsar are canceled

उत्तर रेलवे ने पंजाब में किसान आंदोलन के मद्देनजर ट्रेनें रद्द, आंशिक रदीकरण व मार्ग तबदील किया जा रहा

जैतो (पराशर): उत्तर रेलवे ने पंजाब में किसान आंदोलन के मद्देनजर ट्रेनें रद्द, आंशिक रदीकरण व मार्ग तबदील किया जा रहा है जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है उनमें ट्रेन संख्या 05211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रैस 19 जनवरी को शुरू होने वाली विशेष यात्रा रद्द रहेगी। 05212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रैस 21 को शुरू होने वाली विशेष यात्रा भी रद्द रहेगी। उत्तर रेलवे के एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई हैं।

 02715 नांदेड़-अमृतसर एक्सप्रेस जे.सी.ओ. 19 जनवरी को चंडीगढ़ में समाप्त होगी। 02716 अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रैस जे.सी.ओ. 21जनवरी चंडीगढ़ से चलेगी होगी और चंडीगढ़ -अमृतसर-चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 08237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रैस जे.सी.ओ. 19 जनवरी अंबाला में में समाप्त हो जाएगी। 08238 अमृतसर-कोरबा एक्सप्रैस जे.सी.ओ. 21जनवरी अंबाला से चलेगी और अंबाला-अमृतसर-अंबाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। जिन ट्रेनों का डायवर्जन किया गया है उनमें ट्रेन 02903 मुंबई सैंट्रल-अमृतसर एक्सप्रैस स्पेशल जे.सी.ओ., 02904 अमृतसर-मुंबई सैंट्रल एक्सप्रेस स्पेशल जे.सी.ओ., 02925 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रैस स्पेशल, 02926 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल जे.सी.ओ., 04649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल जे.सी.ओ., 04651 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस स्पेशल जे.सी.ओ., 02054 अमृतसर- हरिद्वार एक्सप्रेस स्पेशल जे.सी.ओ., 02053 हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रैस स्पेशल जे.सी.ओ. को व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते जबकि ट्रेन संख्या 08309 संबलपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस स्पेशल जेसीओ को जालंधर कैंट-मुकेरियां- पठानकोट कैंट के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया जाएगा। 03005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल जेसीओ ब्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!