ब्यूटी पार्लर में फेशियल करवाने आईं 2 महिलाएं दे गई वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत

Edited By Kamini,Updated: 27 Aug, 2026 01:07 PM

theft at a beauty parlour

ब्यूटी पार्लर में फेशियल करवाने के बहाने आईं 2 शातिर महिलाओं द्वारा घर के अंदर से लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): ब्यूटी पार्लर में फेशियल करवाने के बहाने आईं 2 शातिर महिलाओं द्वारा घर के अंदर से लाखों रुपये के सोने के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिलाएं मौका पाकर अलमारी में रखे सोने के गहने समेटकर रफूचक्कर हो गईं। पीड़िता के पति की शिकायत पर थाना टिब्बा की पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में  ने बताया कि उसकी पत्नी रेशमा अपने घर में ही कॉस्मेटिक और ब्यूटी पार्लर का काम करती है। 2 महिलाएं तब्बसुम और तरन्नुम फेशियल करवाने के बहाने उनके घर स्थित पार्लर की दुकान पर आईं। फेशियल करवाने के दौरान जब रेशमा का ध्यान भटका, तो दोनों महिलाओं ने बड़ी ही चालाकी से दुकान व कमरे में रखे सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया और काम खत्म होते ही तेजी से वहां से निकल गईं।

महिलाओं के जाने के बाद जब रेशमा ने सामान संभाला तो जेवरात गायब देखकर उसके होश उड़ गए। चोरी गए सामान का विवरण, सोने की 4 अंगूठियां, 1 सोने की चेन, सोने के झुमके, 2 सोने के कोके आदि शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!