साइकिल पर घर से निकला था युवक, इंतजार में बैठे परिजनों को मिली ये खबर

Edited By Radhika Salwan,Updated: 18 Jul, 2024 01:49 PM

the young man had left home on a bicycle his family members

जानकारी के अनुसार युवक काफी समय से मानसिक तौर से परेशान चल रहा था।

पंजाब डेस्क: पंजाब के अबोहर से एक युवक द्वारा नहर में कूदे जाने की खबर सामने आई है। अबोहर के हनुमानगढ़ रोड से गुजराती मलूकपुरा माइनर पर रेंजर साइकिल छोड़कर युवक नहर में कूद गया। सुबह उसका शव गांव सप्पांवाली के निकट बरामद किया गया। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार युवक काफी समय से मानसिक तौर से परेशान चल रहा था, जिसके कारण वह बीती दोपहर अपने घर से साइकिल लेकर बाहर चला गया और वापिस नहीं आया। जिसके बाद युवक के मरने की खबर आई। मृतक की उम्र 28 वर्ष और पहचान सुरेंद्र पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के दो भाई और एक बहन है। शव का समाचार मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

PunjabKesari

पुलिस द्वारा परिजनों की मौजूदगी में समाज सेवी संस्था के सदस्यों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया। फिलहाल शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!