Drugs के बदले जिस्म का सौदा कर रही थी महिला! नहीं माने लड़के तो...

Edited By Kamini,Updated: 20 Aug, 2024 03:31 PM

the woman was trading her body in exchange for drugs

बस स्टैंड के पास खाना पैक कराने आए एक व्यक्ति ने एक महिला पर देह व्यापार का धंधा करने का आरोप लगाया है।

जालंधर : जालंधर बस स्टैंड पर देर रात जमकर हंगामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, बस स्टैंड के पास खाना पैक कराने आए एक व्यक्ति ने एक महिला पर देह व्यापार का धंधा करने का आरोप लगाया है। इस दौरान जब उसे रोका गया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 6 की चौकी बस स्टैंड की पुलिस पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया।

मकसूदां निवासी इंद्रजीत ने बताया कि वह सोमवार रात खाना खरीदने के लिए बस स्टैंड के पास आया था। इस दौरान उक्त महिला बाहर से आए लड़कों से गाली-गलौज करने लगी। लड़कों का कहना था कि महिला नशे में थी और देह व्यापार का धंधा कर रही थी। इंद्रजीत का आरोप है कि उक्त महिला युवकों के पीछे पड़ी थी कि वह उनके साथ मुफ्त में सोएगी, लेकिन बदले में उसे चिट्टा (नशीला पदार्थ) दिया जाए। इसके साथ ही इंद्रजीत का आरोप है कि जब उक्त महिला ने उन पर पत्थर भी फेंके।

वहीं, महिला ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। उसने कहा कि वह दिल्ली जाने के लिए यहां आई थी, लेकिन यहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई। हालांकि, कुछ देर बाद महिला अजीब हरकतें करने लगी और बात करते हुए भाग गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!