मासूम बच्ची के साथ घिनौना काम करने वाले आरोपी पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Edited By Urmila,Updated: 27 Feb, 2022 10:09 AM

the police tightened the noose on the accused

बहादरके रोड पर घर में अकेली देख कर 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले मुलजिम अजय सिंह को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को मुलजिम...

लुधियाना (राज): बहादरके रोड पर घर में अकेली देख कर 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले मुलजिम अजय सिंह को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को मुलजिम को अदालत में पेश किया, जहां से मुलजिम को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। जानकारी मुताबिक 22 फरवरी को कासाबाद का रहने वाला मुलजिम अजय सिंह बहादरके रोड स्थित फांबड़ा कालोनी में अपने दोस्त गणेश को मिलने गया था। गणेश तो नहीं था, उसी घर के दूसरे किराएदार की 6 वर्षीय की बच्ची ने गेट खोला जिसके माता-पिता काम पर गए हुए थे।

यह भी पढ़ेंः 'आप' द्वारा जारी व्हट्सएप नंबर का असर, भगवंत मान ने इतने लोगों का डाटा भेजा विदेश मंत्रालय

बच्ची घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुए मुलजिम अजय ने बच्ची को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और धमकाता हुआ फरार हो गया। पुलिस की तरफ केस दर्ज करके मुलजिम की खोज शुरू कर दी थी परन्तु मुलजिम के पकडे़ न जाने कारण पीड़ित परिवार ने थाने जोधेवाल के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने पुलिस को कुछ दिन का समय दिया कि यदि मुलजिम न पकड़ा तो वह मेन रोड जाम करेंगे।

यह भी पढ़ेंः यूक्रेन में फंसे भारतीयों में से फगवाड़ा के 2 विद्यार्थी भी शामिल

इसके बाद पुलिस ने मुलजिम को पकड़ने के यत्न तेज कर दिए थे। एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर विजय कुमार का कहना है कि मुलजिम को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी परन्तु मुलजिम का एक ठिकाना नहीं था इसलिए उसे पकड़ने में समय लग गया परन्तु आखिर उसे पकड़ लिया गया। जब वह लुधियाना छोड़ने की ताक में घूम रहा था। मुलजिम का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!