शराब माफिया पर शिकंजा: आबकारी विभाग ने बरामद किया लाहन का भारी जखीरा

Edited By Urmila,Updated: 06 Apr, 2026 04:20 PM

noose tightens around liquor mafia

जलालाबाद में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव टाहलीवाला में छापेमारी की।

जलालाबाद (बंटी दहूजा) : जलालाबाद में पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव टाहलीवाला में छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने खेतों, घरों और अन्य जगहों पर छिपाकर रखी गई लगभग 1000 लीटर अवैध शराब (लाहन) बरामद की। बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी के तहत जलालाबाद के उन गांवों में छापेमारी की जा रही है, जहां अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। गांव टाहलीवाला में छापेमारी के दौरान पुलिस और आबकारी विभाग को कई घरों में अवैध शराब का जखीरा मिला। घरों की रसोई में छिपाकर रखे गए शराब से भरे ड्रम, गेहूं के खेतों में छिपाए गए शराब के ड्रम और कैन, यहां तक कि जमीन में दबाई गई शराब भी बरामद की गई। 

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान गांव और ढाणी से लगभग 1000 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है, जिसे नष्ट कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है। यह खबर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग की सख्ती को दर्शाती है। यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबारियों के लिए एक कड़ा संदेश है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!