रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में इस वजह से हुई व्यक्ति की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Sep, 2021 01:25 PM

the person died due to this in the train standing at the railway station

कृषि कानून के विरोध में जहां पर बीते दिन सुबह छ बजे से शाम चार बजे तक आवाजाही और शहर बंद था। तो वहीं फगवाड़ा स्टेशन में हावड़ा और जम्मूतवी ट्रेनें भी बंद खड़ी थी

जालंधर (सुनील महाजन) : कृषि कानून के विरोध में जहां पर बीते दिन सुबह छ बजे से शाम चार बजे तक आवाजाही और शहर बंद था। तो वहीं फगवाड़ा स्टेशन में हावड़ा और जम्मूतवी ट्रेनें भी बंद खड़ी थी। इस दौरान हावड़ स्टेशन में सवार एक व्यक्ति की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दर्शन सिंह के तौर पर हुई है जोकि बटाला का निवासी था। 

जानकारी के अनुसार हावड़ा स्टेशन में सवार मृतक की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिस वजह से उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। हालात को देखते हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मौके पर सब इंस्पैक्टर सुखविंदर सिंह ने पहुंचकर व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भेज दिया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के मौत की वजह ब्रेन हैमरेज बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वे मृतक के परिवार द्वारा दिए गए बयान पर ही कार्यवाही करेंगे।  

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!