Punjab: फिरोजपुर में चली गोलियां, बुजुर्ग व्यक्ति को हमलावरों ने बनाया निशाना

Edited By Kamini,Updated: 27 Jul, 2026 07:39 PM

ferozepur firing

फिरोजपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।

फिरोजपुर: फिरोजपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कार में बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति कुछ हमलावरों द्वारा गोलियां चलाई गई हैं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान महिंदर सिंह (65 वर्ष) निवासी गांव सैदे के रोहल्ला फिरोजपुर के रूप में हुई है। हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, कार में बैठे महिंदर सिंह के माथे में गोली लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बारे में DSP सुखविंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल परिवार की तरफ से कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है।  पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह का पता चलेगा। बुजुर्ग व्यक्ति की हालत अभी गंभीर है और पुलिस हर संभव एंगल से जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!