Edited By Kamini,Updated: 03 Aug, 2026 04:31 PM

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी आदित्य उप्पल ने जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से जिला गुरदासपुर में पोलिंग स्टेशनों के रैशनलाइजेशन के बारे में भेजे गए परस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
गुरदासपुर (विनोद): डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी आदित्य उप्पल ने जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की तरफ से जिला गुरदासपुर में पोलिंग स्टेशनों के रैशनलाइजेशन के बारे में भेजे गए परस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद, जिले में पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 1553 से बढ़कर 1600 हो गई है।
आदित्य उप्पल ने बताया कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के मुताबिक रैशनलाइजेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टेशनों के रैशनलाइजेशन के बारे में तैयार प्रपोजल पर चर्चा करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के साथ मीटिंग की गई थी और पार्टियों की मंजूरी मिलने के बाद, यह प्रपोजल चीफ इलेक्शन ऑफिसर, पंजाब के जरिए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा हलका गुरदासपुर में पोलिंग स्टेशनों की संख्या 207 से बढ़कर 212 (05 नए पोलिंग स्टेशन), विधानसभा हलका दीनानगर (आरक्षित) 229 से बढ़कर 234 (05 नए पोलिंग स्टेशन), विधानसभा हलका कादियां 223 से बढ़कर 228 (05 नए पोलिंग स्टेशन), विधानसभा हलका बटाला 201 से बढ़कर 214 (13 नए पोलिंग स्टेशन), विधानसभा हलका श्री हरगोबिंदपुर साहिब (आरक्षित) 226 से बढ़कर 231 (05 नए पोलिंग स्टेशन), विधानसभा हलका फतेहगढ़ चूड़ियां 226 से बढ़कर 231 (05 नए पोलिंग स्टेशन) और विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक 241 से बढ़कर 250 (09 नए पोलिंग स्टेशन) हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को भी पोलिंग स्टेशनों के मंजूर किए गए रैशनैलाइजेशन के बारे में सूचित किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here