Edited By Kalash,Updated: 06 Aug, 2026 06:07 PM

मणिमहेश जाते समय थार गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
गढ़दीवाला (भट्टी, मुनिंदर): गांव मल्लियां के एक व्यक्ति की मणिमहेश जाते समय थार गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मक्खन सिंह (40) बेटे सरवन सिंह निवासी गांव मल्लियां के रूप में हुई है। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार मक्खन सिंह बीते दिनों चंबा के व्यापारियों के साथ मणिमहेश की यात्रा पर गया था।
बताया जा रहा है कि जब उसकी गाड़ी चंबा जिले के मेहला इलाके में बकानी पुल पर पहुंची तो पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर उसकी गाड़ी पर गिर गया। हादसे के दौरान गाड़ी में सवार मक्खन सिंह के सिर पर गहरी चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार 4 अन्य लोग बाल-बाल बच गए। मक्खन सिंह का पार्थिव शरीर आज उसके गांव मल्लियां लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here