शादी के मंडप से दूल्हे को किया गिरफ्तार, सज धज कर बैठी दुल्हन रह गई सन्न

Edited By Vatika,Updated: 12 Mar, 2021 09:53 AM

the groom was arrested from the wedding

समाना में एक विवाह मंडप से पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया।

समाना(शशिपाल): समाना में एक विवाह मंडप से पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। बलबेड़ा पुलिस प्रमुख इंस्पैक्टर जरनैल सिंह ने विवाह समागम के दौरान युवक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त युवक पिछले साल हुए एक हत्या के मामले में आरोपी था और उसी समय से भगौड़ा चल रहा था। वहीं सज धज कर बैठी दुल्हन सन्न रह गई।

वीरवार को उक्त युवक द्वारा समाना की अमन कालोनी में किसी लड़की से विवाह किए जाने संबंधी मिली सूचना उपरांत बलबेड़ा पुलिस ने सिटी पुलिस समाना की सहायता से विवाह स्थल पर रेड कर युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।  अधिकारी ने बताया कि 2020 में बलबेड़ा के नजदीक दिन-दिहाड़े एक डाक्टर के कत्ल के मामले में लगभग 2 दर्जन लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस को उक्त युवक भी वांछित था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!