Edited By Urmila,Updated: 03 Aug, 2022 05:10 PM

पटियाला में एस.बी.आई. की मुख्य शाखा के प्रतिबंधित क्षेत्र से एक बच्चा 35 लाख की नकदी लेकर फरार हो गया।
पटियाला (बलजिंदर): पटियाला में एस.बी.आई. की मुख्य शाखा के प्रतिबंधित क्षेत्र से एक बच्चा 35 लाख की नकदी लेकर फरार हो गया, पुलिस जांच कर रही है। गांव टौप स्थित एस.बी.आई. बैंक की मुख्य शाखा से आज एक बच्चा 35 लाख की नकदी लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक यह घटना एस.बी.आई. की मुख्य शाखा के स्थान पर हुई जो प्रतिबंधित क्षेत्र है। यानी जहां बैंक का कैश पड़ा हुआ है वहां कोई प्रवेश नहीं कर सकता परंतु फिर भी एक बच्चा नोटों से भरा भैग लेकर फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक यह कैश ए.टी.एम. में जमा करने के लिए रखा गया था और इसमें 35 लाख रुपए कैश थे। इस घटना के बाद बैंक के कर्मचारियों में रोष देखा गया। सी.आई.ए. टीम के प्रभारी निरीक्षक शमिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। बैंक व आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है। वीडियो मे बच्चा बैंक में दाखिल होता नजर आ रहा है और लाखों की नकदी से भरा बैग बैंक से बाहर जाता हुआ भी दिखाई दे रहा है। वीडियों देखकर लगता है कि बच्चे को इस वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी ट्रेनिंग दी गई है। पुलिस द्वारा इस सी.सी.टी.वी. खंगालने के बाद तलाश में जुट गई है और शहर में नाकाबंदी कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here