केन्द्रीय मंत्री पुरी को नकली सरदार कहने के मामले ने पकड़ा तूल, भाजपाइयों ने फूंका बिट्टू का पुतला

Edited By Mohit,Updated: 07 Nov, 2020 07:18 PM

the case of calling union minister puri a fake sardar caught fire

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को नकली सरदार कहे जाने.............

लुधियाना (गुप्ता): सांसद रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को नकली सरदार कहे जाने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सांसद रवनीत बिटटू का पुतला फूंककर जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल, एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि किसी को सिखी के लिए बिटटू जैसे गैर जिम्मेदार लोगों के सर्टीफिकेट की जरूरत नही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित एक सिख हैं और बिट्टू द्वारा की गई टिप्पणी सिख सिद्धांतों का घोर उल्लंघन है। 

उन्होंने सिखों के सर्वोच्च न्यायालय से अपील की कि वे एक सच्चे सिख के नाम पर अपमानजनक शब्दों के मामले में कार्रवाई करें और रवनीत बिट्टू को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब करे। उन्होंने मांग की कि धर्म पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए बिट्टू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया जाए। पुष्पिंदर सिंघल ने बिट्टू की तीखे शब्दो में आलोचना करते हुए कहा कि हरदीप सिंह पुरी केंद्र सरकार में एक सम्मानित सिख नेता है और उन्हें बिट्टू जैसे व्यक्ति से कोई प्रमाण पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं है। पुष्पेंद्र सिंघल ने आगे कहा कि बिट्टू जो आम जनता में अपना आधार खो चुका है पहले श्री आनंदपुर की भूमि पर लोगों को धोखा देकर लुधियाना आया था और अब उसने लुधियाना के लोगों से खुद को दूर कर लिया है। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि रवनीत बिट्टू की इस हरकत ने पंजाब के सिखों में रोष पैदा कर दिया है और इस अपमान को केवल एक सिख के लिए नहीं बल्कि पूरे सिख समुदाय के अपमान के रूप में देखा जा रहा है। प्रदर्शन में राम गुप्ता, सुनील मौदगिल, महेश शर्मा, दविंदर सिंह घुमन्न, प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, मनमीत सिंह चावला, कमांडर बलबीर सिंह, सिमर चंडोक, गुरदीप सिंह सोढ़ी, रमनदीप सिंह, तरणजीत सिंह, बलविंदर आदि ने भी भाग लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!