मुंह बोली बहन ने 12 साल पुराने रिश्ते को किया तार-तार, पूरा मामला पढ़ चौंक जाएंगे आप

Edited By Kamini,Updated: 14 Jul, 2026 06:32 PM

woman posing as sister commits fraud

पंजाब में धोखाधड़ी के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पठानकोट से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है।

पठानकोट: पंजाब में धोखाधड़ी के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पठानकोट से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां एक मुंह बोली बहन ने महिला से लाखों रुपए का सोना और नकदी ठग ली। महिला की शिकायत पर पठानकोट पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  

एक महिला ने अपनी मुंहबोली बहन और उसके परिवार पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता डिंपल निवासी अंदरून बाजार, ने पुलिस को बताया कि ममता गुप्ता निवासी  मॉडल टाउन पिछले 12 वर्षों से उनकी मुंहबोली धर्म बहन थी। दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध थे और एक-दूसरे के घर नियमित आना-जाना था। 

शिकायतकर्ता डिंपल के मुताबिक, वर्ष 2022 में ममता गुप्ता ने बताया कि उसके बेटे शिवांग गुप्ता को कनाडा जाना है, जिसके लिए परिवार को आर्थिक सहायता की जरूरत है। ममता और उसके परिवार ने भरोसे का फायदा उठाते हुए उनसे नकदी और सोने गहने ले लिए तथा आश्वासन दिया कि शिवांग के कनाडा में सेटल होने के बाद पूरी रकम और गहने वापस कर दिए जाएंगे। लेकिन रिश्तेदारी का फायदा उठाकर आरोपियों ने उससे 22 तोले सोना और 2.5 लाख रुपये का चूना लगा दिया। समय बीतने के बावजूद न तो पैसे लौटाए गए और न ही गहने वापस किए गए। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि, ममता, उसका बेटी-बेटी सहित 4 लोगों ने उसके साथ साजिश की है। डिंपल बताया कि सारे गहने और नकदी उसने अपनी सास के सामने दिए है। गहनों में सोने की चूड़ियां, चेन, अंगूठियां और अन्य शामिल है जिन्हें मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया गया। इसके अलावा आरोपियों ने शिकायतकर्ता डिंपल के नाम पर बैंक ऑफ बड़ौदा से 2 लाख का लोन भी पास करवाया गया। एक अन्य फाइनेंसर्स से डिंपल के नाम पर लाखों रुपए उधार लिए गए। जिसकी शुरूआत में आरोपियों ने किस्ते भरी लेकिन बाद में इससे मुकर गए। जब उसने आरोपियों से अपने गहने और नकदी मांगी तो वह जान से मारने की धमकियां देने लगे। यही नहीं आरोपी महिला ममता की बेटी ने तो फोन पर शिकायतकर्ता डिंपल को गेम ओवर तक कह डाला और व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कहा कि, अगर उसे तंग किया तो वह डिंपल और उसके पति का नाम लेकर आत्महत्या कर लेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!