पुत्र या हैवान: बहू से मारपीट कर रहे बेटे को छुड़ाने गई सास, लड़के ने मां को ही उतारा मौत के घाट

Edited By Tania pathak,Updated: 23 Sep, 2020 08:11 PM

the boy killed his mother police registered case against son

मेरा बेटा अपनी माँ को ही बुरी तरह मार कर बालों से पकड़ कर घसीट रहा था, जिस कारण उसकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हो...

मोगा (आजाद): मोगा के पास के गाँव घोलिया कलां में सास की तरफ से अपनी बहू को उसके पति की तरफ से की जा रही मारपीट से छुड़ाना उस समय महंगा पड़ गया जब उसके पुत्र ने उसे ही बुरी तरह के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी मां ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। इस संबंध में बाघा पुराना पुलिस की तरफ से बेअंत सिंह की शिकायत पर उसके पुत्र जगमीत सिंह खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बाघा पुराना के इंचार्ज हरमनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बेअंत सिंह ने कहा कि कथित आरोपी उसका बेटा जगमीत सिंह अपनी पत्नी परमजीत कौर की मारपीट कर रहा था मैं और मेरी पत्नी गुरमीत कौर ने उसे छुड़ाने का यत्न किया और मैं आख़िर अपनी बहु को गाँव के ही एक व्यक्ति चमकौर सिंह के घर छोड़ने के लिए चला गया।

उक्त ने बताया कि जब मैं वापस आया तो देखा कि मेरा बेटा अपनी माँ को ही बुरी तरह मार कर बालों से पकड़ कर घसीट रहा था, जिस कारण उसकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हो कर गिर पड़ी, जिस पर जब मने शोर मचाया तो लोग इकठ्ठा हो गए और हम गुरमीत कौर को मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाख़िल करवाया। डाक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मैडीकल कालेज फरीदकोट रैफर कर दिया परन्तु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जिस कारण हमने पुलिस को सूचित किया।

थाना प्रमुख ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर थानेदार मनजिन्दर सिंह पुलिस पार्टी समेत वहां पहुँचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद लाश को परिवार के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी ने कहा कि कथित आरोपी को काबू कने  के लिए छापेमारी की जा रही है, जिसको जल्द काबू आ जाने की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!