600 किलोग्राम पोस्त और भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित आरोपी काबू

Edited By Tania pathak,Updated: 12 Nov, 2020 05:20 PM

the accused overcame with 600 kg of poppy

पुलिस द्वारा एक ड्रग तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया गया है और मुख्य आरोपी को भी काबू किया गया है, जो पिछले एक महीने से फरार चल रहा था...

अबोहर: पुलिस द्वारा एक ड्रग तस्करी रैकेट का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपी को काबू किया गया है, जो पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। मिली जानकारी अनुसार जसबीर सिंह निक्का निवासी मुक्तसर को ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो राजस्थान से चूरा-पोस्त लेकर बेचता था। एक स्थानीय अदालत ने उसे चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

पुलिस की तरफ से 3 अक्टूबर को पुलिस ने एक ट्रक को रोककर 600 किलोग्राम पोस्त और 65,000 नशीली गोलियां जब्त की। इन सब को ट्रक में नमक की थैलियों के नीचे छिपा कर लेकर जाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर को भी काबू कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शरू कर दी है।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!