Punjab के इन 2 जिलों का तापमान 40 के पार, कई जगहों पर बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट

Edited By Kamini,Updated: 04 Jul, 2024 12:51 PM

temperature of these 2 districts of punjab crossed 40 alert issued for rain

पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन इसके बावजूद अच्छी बारिश देखने को नहीं मिल रही है। गर्मी के कहर के बीच मानसून ने 6 दिन पहले ही दस्तक दे दी है, जिसके चलते विभिन्न राज्यों के तापमान में 4-5 डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है।

बठिंडा : पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन इसके बावजूद अच्छी बारिश देखने को नहीं मिल रही है। गर्मी के कहर के बीच मानसून ने 6 दिन पहले ही दस्तक दे दी है, जिसके चलते विभिन्न राज्यों के तापमान में 4-5 डिग्री सैल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में बारिश 30 फीसदी कम हुई है। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है। पंजाब में 1 से 3 जुलाई तक औसतन 12.2 मिमी बारिश  होती है, जबकि अब तक सिर्फ 8.6 मिमी बारिश देखने को मिली है। 

इस बीच मौसम विभाग ने आधे पंजाब में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आज सुबह से जहां पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वहीं तरनतारन, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, मानसा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, लुधियाना, रूपनगर, मोगा, जालंधर, कपूरथला, शहीद भगत सिंह नगर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर में रात 8 बजे तक तेज बारिश होने की संभावना है। 

इसी के साथ ही 24 घंटो में तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। पूरे राज्य में बठिंडा व फिरोजपुर को छोड़कर तापमान 40 डिग्री चल रहा है। गत सांय फिरोजपुर में 40.2 डिग्री तापमान व बठिंडा में 44.1 डिग्री तापमान रहा है। इसी के साथ ही हवा में नमी रहने से उमस से लोग काफी परेशान है।   इसी क्रम में 4 से लेकर 6-7 जुलाई तक 20 राज्यों में मानसून का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। इन राज्यों में पंजाब, हिमाचल, हरियाणा सहित लगभग सभी राज्य शामिल है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ व पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर व मोहाली में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

गत दिन बुधवार को जालंधर में तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया जोकि आज 28 से 35 डिग्री रह सकता है। अमृतसर में तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया जो कि आज 29 से 35 डिग्री के बीच रहेगा। लुधियाना में गत दिन 33.8 डिग्री तापमान जोकि आज 24 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला में तापमान 34.3 दर्ज किया गया जोकि आज 28 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं मोहाली में तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया जोकि आज 26 से 34 डिग्री रह सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!