Punjab : 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से Rape,  पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jul, 2026 09:20 PM

punjab 17 year old minor girl raped

मानसा शहर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की माता के बयानों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मानसा (संदीप मित्तल) : मानसा शहर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की माता के बयानों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
पारिवारिक सदस्यों के अनुसार, उनकी बेटी घर के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम सीखने जाती थी। घटना वाले दिन शुक्रवार को दोपहर का खाना खाने के बाद वह पार्लर के लिए निकली, लेकिन अचानक मौसम खराब होने के कारण बारिश होने लगी। इसके बाद पीड़िता की मां ने पार्लर में फोन करके पूछा कि क्या उनकी बेटी वहां पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि यदि बारिश के कारण उसके कपड़े भीग गए हों, तो वह बदलने के लिए कपड़े पार्लर में दे आएगी। इस दौरान पार्लर की मालकिन ने बताया कि उनकी बेटी दोपहर के बाद पार्लर पहुंची ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद लड़की को एक घर में ढूंढा गया। आरोप है कि वहां मौजूद पांच युवक परिजनों को धक्का देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजन तुरंत पीड़िता को सिविल अस्पताल मानसा ले गए, जहां उसकी मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। परिवार ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। 

घटना के संबंध में संबंधित थाने को सूचित कर दिया गया है। थाना सिटी-1 के जांच अधिकारी अर्शदीप गर्ग ने बताया कि पीड़िता की माता के बयानों के आधार पर पांच व्यक्तियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!