Edited By Kamini,Updated: 06 Aug, 2026 06:01 PM

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
पंजाब डेस्क: पंजाब में मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। पंजाब में आज मौसम ने फिर करवट बदली। कई जिलों में और सुबह-सुबह आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलने से मौसम काफी सुहावना हो गया वहीं भारी बारिश भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से जारी अनुमान के मुताबिक, 7 अगस्त को पूरे पंजाब में भारी बारिश होगी। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना समेत ज्यादातर जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पटियाला, SAS नगर और फतेहगढ़ साहिब में भी कई जगहों पर बारिश के आसार हैं।
इस बीच, 8 अगस्त को पूरे पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना और 9 अगस्त को लुधियाना, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर और बरनाला समेत ज्यादातर जिलों में कुछ जगहों पर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 10 अगस्त को मौसम में बदलाव होगा। तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला और मानसा में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here