बठिंडा में नशा तस्कर महिला की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, 10 NDPS केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 27 Jul, 2026 03:15 PM

punjab bjp president kewal singh dhillon met pm modi

'युद्ध नशों के विरुद्ध' अभियान के तहत प्रशासन का एक्शन, 14.70 करोड़ की संपत्तियां भी हो चुकी हैं फ्रीज

बठिंडा(विजय वर्मा):   बठिंडा में सोमवार को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में नशा तस्करी के मामलों में नामजद महिला की अवैध इमारत पर बुलडोजर चला दिया। धोबियाना बस्ती के प्रीत नगर में स्थित यह इमारत मनजीत कौर उर्फ बीरा पत्नी चरणजीत सिंह की बताई गई है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 मामले दर्ज हैं।

प्रशासन के मुताबिक संबंधित महिला को अवैध निर्माण हटाने और जगह खाली करने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन आदेशों की अनदेखी की गई। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर-कम-डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के निर्देशों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर पूरी इमारत ध्वस्त कर दी गई। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बठिंडा में अब तक नशा तस्करी से जुड़े 19 आरोपितों की अवैध इमारतें गिराई जा चुकी हैं।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च 2025 से अब तक जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2,881 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 4,161 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें 105 बड़े नशा तस्कर भी शामिल हैं। वहीं वर्ष 2023 से अब तक 90 आरोपितों की लगभग 14.70 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां फ्रीज करवाई जा चुकी हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!