अब महीने के इस दिन बंद रहेगा पूरा बाजार! व्यापारियों ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jul, 2026 11:00 PM

the entire market will now remain closed on this day of the month

शहर की प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं किराना एसोसिएशन, रैडीमेड एंड जनरल स्टोर एसोसिएशन तथा कपड़ा एसोसिएशन की अलग-अलग बैठकों में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब हर माह के अंतिम रविवार को बाजार की दुकानें बंद रखी जाएंगी।

भुच्चो मंडी, (नागपाल) : शहर की प्रमुख व्यापारिक संस्थाओं किराना एसोसिएशन, रैडीमेड एंड जनरल स्टोर एसोसिएशन तथा कपड़ा एसोसिएशन की अलग-अलग बैठकों में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब हर माह के अंतिम रविवार को बाजार की दुकानें बंद रखी जाएंगी।

इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि लगातार व्यावसायिक व्यस्तताओं के कारण दुकानदारों और कर्मचारियों को पर्याप्त आराम तथा परिवार के साथ समय बिताने का अवसर नहीं मिल पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए माह में एक दिन सामूहिक अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है। व्यापारियों ने बताया कि इस निर्णय से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से राहत मिलेगी तथा वे नए उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने कारोबार का संचालन कर सकेंगे।

व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंडी के सभी दुकानदारों से इस निर्णय का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि इससे बाजार में एकता, सहयोग और आपसी भाईचारा और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने आम लोगों से भी अनुरोध किया कि अपनी खरीदारी की योजना इस निर्णय के अनुरूप बनाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!