टांडा के नौजवान की जापान में मौत, कुछ दिन बाद ही करनी थी घर वापसी

Edited By Kalash,Updated: 26 Mar, 2022 04:05 PM

tanda s youth died in japan

टांडा के नौजवान की जापान के शहर उसाका में अचानक मौत होने का दुखदायी समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक नौजवान की पहचान हरविंदर सिंह

टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित, मोमी): टांडा के नौजवान की जापान के शहर उसाका में अचानक मौत होने का दुखदायी समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक नौजवान की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ पुनीत भाटिया पुत्र सुरिंदर सिंह भाटिया के तौर पर हुई है। हरविंदर सिंह 4 साल पहले उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए जापान गया था। नौजवान की मौत की खबर के साथ शहर में शोक की लहर है। मृतक के पिता सुरिंदर भाटिया ने भरे मन के साथ बताया कि हरविंदर एम.एस.सी. मैथ करने के उपरांत करीब 4 साल पहले उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जापान चला गया। हरविंदर आजकल जापान के उसाका शहर में रहता था। उसे वर्क परमिट मिल गया था और वह पार्ट टाईम काम करता था।

यह भी पढ़ें : जल्द ही पंजाब कांग्रेस को मिलेगा नया प्रधान, हाईकमान के पास पहुंची इन नामों की सूची

उक्त ने बताया कि सुबह उन्हें हरविंदर के दोस्तों से फोन के जरिए यह जानकारी मिली कि बीती रात हरविंदर काम से वापिस आकर सो गया। देर रात जब वह बाथरूम गया तो अचानक ब्रेन हेमरेज होने के कारण उसकी मौत हो गई। हरविंदर उनका इकलौता लड़का था और कुछ दिन बाद ही वह वापिस इंडिया छुट्टी काटने आ रहा था। मृतक के माता-पिता व पारिवारिक सदस्यों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते कहा कि उनके लड़के की मृतक देह घर लाने में उनकी मदद की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!