3 बच्चों  के पिता की संदिग्ध मौ'त, श्मशान भूमि में इस हालत में मिला शव

Edited By Urmila,Updated: 03 Sep, 2025 06:01 PM

suspicious death of father of 3 children

निकटवर्ती गांव शेरगढ़ निवासी एक व्यक्ति का शव गांव की शमशान भूमी में पेड़ से लटका मिला।

अबोहर (भारद्वाज,रहेजा) : निकटवर्ती गांव शेरगढ़ निवासी एक व्यक्ति का शव गांव की शमशान भूमी में पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने उसके ही कुछ दोस्तों पर उसकी हत्या किए जाने के कथित आरोप लगाए हैं। यह हत्या है या आत्महत्या उसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। फिल्हाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक तीन बच्चों का पिता था।

जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र हजारी राम जो कि तीन लड़कों का पिता था और मेहनत मजदूरी करता था। उनके परिजनों के अनुसार गत रात वह अपने तीन चार दोस्तों सहित गांव के ही ठेके पर शराब पीने गया था। जहां आरोप के अनुसार उसके दोस्तों ने उसके साथ किसी बात को लेकर मारपीट की। जिसके बाद वह घर आया और इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिस पर उन्होंने उसके उपचार के लिए गांव के डाक्टर को बुलाया। मृतक के पिता हजारी राम ने बताया कि वे खुद बीमार रहते हैं। जब तक गांव का डाक्टर घर आता इससे पहले ही अशोक घर वालों को बताए बिना कहीं चला गया।

इसके बाद उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया रात करीब 10 बजे उसका शव शमशान भूमि में एक पेड़ पर लटका मिला। उन्होंने संदेह जताया कि हो सकता है उसको पीटने वाले उसके दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर उसको पेड़ से लटका दिया हो। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस का कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा और परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जायेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!