पंजाब दौरे पर आ रहे पी.एम. मोदी से सुखबीर बादल ने रखी ये मांगें

Edited By Kamini,Updated: 28 Dec, 2021 08:46 PM

sukhbir badal made these demands from pm modi coming on punjab tour

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि 5 जनवरी को अपनी यात्रा के दौरान पंजाब को राजधानी चंडीगढ़ और पंजाबी भाषी क्षेत्रों के साथ-साथ नदी के पानी को रिपेरियन सिद्धांतों के अनुसार अधिकार देने की घोषणा...

दीनानगर: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि 5 जनवरी को अपनी यात्रा के दौरान पंजाब को राजधानी चंडीगढ़ और पंजाबी भाषी क्षेत्रों के साथ-साथ नदी के पानी को रिपेरियन सिद्धांतों के अनुसार अधिकार देने की घोषणा करनी चाहिए। अकाली दल अध्यक्ष यहां बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी कमलजीत चावला के अधिकार में  एक बड़ी रैली को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस बीच उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगली अकाली दल-बसपा गठबंधन सरकार भी शहर में एक चीनी मिल स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री के दौरे के बारे में बात करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाबियों को प्रधानमंत्री से बहुत उम्मीदें थीं कि वह दशकों से राज्य के साथ हो रहे अन्याय को दूर करेंगे।

इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि राज्य के फिरोजपुर में उनके द्वारा लाए गए पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का उद्घाटन 5 जनवरी को प्रधान मंत्री द्वारा किया जाएगा। यह चिकित्सा सुविधा सीमा पट्टी के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी प्रधानमंत्री से इस प्रक्रिया में तेजी लाने की अपील की। जब सुखबीर बादल से संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल और कुछ अन्य लोगों द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे गए लेटर बम के बारे में पूछा गया उन्होंने कहा कि राजेवाल से उसकी हरकतों का जवाब मांगा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता होने के बावजूद वह किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं और इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!