Edited By Kamini,Updated: 10 Jun, 2022 04:05 PM

जालंधर में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार डी.ए.वी. फ्लाई ओवर के पार ..........
जालंधर: जालंधर में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार डी.ए.वी. फ्लाई ओवर के पार करते समय 12वीं कक्षा के छात्र के साथ यह हादसा हुआ जिसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान रविंदर निवासी रविदास नगर के रूप में हुई है। रविंदर घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था और सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस इस मामले जांच कर रही है। घटनास्थल के आस-पास के सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक किए जा रहे हैं। घटना की जानाकरी सिविल अस्पताल वालों ने मृतक परिवार वालों दी जिसके वह अस्पताल में पहुंचे। परिवार वालों को रो-रो कर बुरा हाला है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here