अध्यापकों को कम वेतन देने वाले स्कूलों पर होगा अब सख्त Action, जारी हुए दिशा-निर्देश

Edited By Tania pathak,Updated: 22 Feb, 2021 10:16 AM

strict action will now be taken on schools that pay low wages to teachers

बोर्ड ने अध्यापकों को सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार वेतन देने के संबंध में....

लुधियाना (विक्की): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड से एफिलिएटिड स्कूलों द्वारा अपने अध्यापकों को नियमों के अनुसार वेतन न देने का कड़ा संज्ञान लिया है।  बोर्ड ने अध्यापकों को सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार वेतन देने के संबंध में एक पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि सभी स्कूल एफीलिएशन के विनियमों का यथावत पालन करें और ऐसा न करने की सूरत में संस्था के विरुद्ध एफीलिएशन विनियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी संस्था की होगी।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: AAP के इस बड़े नेता की गाड़ी के नीचे से मिला ‘पेट्रोल बम’
इस संबंध में विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों ने अपना नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि कई निजी स्कूलों द्वारा अध्यापकों का बड़े स्तर पर शोषण किया जा रहा है। कोरोना के बाद यह शोषण और बढ़ गया है। जहां अब उन्हें पहले से कहीं कम वेतन पर काम करना पड़ रहा है, वहीं उन पर काम का बोझ कई गुणा बढ़ गया है। जब वे पूरा वेतन देने की मांग करते हैं तो उन्हें कोरोना वायरस का हवाला देते हुए नौकरी से निकालने की धमकी तक दी जाती है। कई स्कूल तो कम वेतन देते हुए ‘ज्यादा वेतन’ पर अध्यापकों के साइन करवा लेते हैं और कुछ स्कूलों द्वारा अध्यापकों की अधिक सैलरी बैंकों में ट्रांसफर की जाती है और दूसरे दिन स्कूल द्वारा ही वह सैलरी निकलवा ली जाती है। अगर मैनुअली चैक किया जाए तो विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों की सैलरी ट्रांसफर होने के दूसरे दिन ही एक नियमित रकम बैंक में से हर महीने निकलवाई जाती है।

अध्यापकों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कम वेतन देने की बात को वे न जाने कितनी बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों और पंजाब सरकार तक पहुंचा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षा विभाग की कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!