भरे बाजार Thar गाड़ी में घुस गया सांप, मच गई भगदड़, जानें फिर क्या हुआ?

Edited By Vatika,Updated: 06 May, 2023 07:42 AM

snake in thar car

इस वजह से उन्हें डर भी लग रहा है और वह अपनी गाड़ी नहीं ले जा रहे हैं। मौके पर मौजूद शख्स ने बताया कि जैसे ही उन्होंने सांप को कार से निकलकर जीप के नीचे जाते देखा तो लोगों ने

खन्ना: खन्ना के भीड़भाड़ वाली गुरु अमरदास मार्कीट में एक थार गाड़ी में सांप घुस जाने से दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन के नीचे सांप को जाते देखा था जिससे खरीदारी करने आए परिवार की जान बाल-बाल बच गई।

गांव जरग से अपने परिवार के साथ खरीदारी करने आए एक व्यक्ति ने बताया कि जब वह बाजार से खरीदारी कर लौटा तो उसके वाहन के आसपास लोगों का जमावड़ा था। इसी दौरान उन्हें बताया गया कि पार्किंग में खड़ी कार से एक सांप निकलकर उनकी जीप के नीचे जाता देखा गया। जीप में सांप घुसने की आशंका जताई जा रही थी। इसी बीच सपेरों को मौके पर बुलाया गया तो सपेरों ने दूसरा सांप दिखाया।

जिससे उनका शक दूर नहीं हुआ और उन्होंने वाहन लेकर जाना उचित नहीं समझा। वहीं, लांसर गाड़ी वाले ने बताया कि लोगों के मुताबिक सांप उसकी कार से निकलकर जीप के नीचे आ गया। इस वजह से उन्हें डर भी लग रहा है और वह अपनी गाड़ी नहीं ले जा रहे हैं। मौके पर मौजूद शख्स ने बताया कि जैसे ही उन्होंने सांप को कार से निकलकर जीप के नीचे जाते देखा तो लोगों ने सांप को बाहर निकालने की काफी कोशिश की। सपेरे भी बुलाए गए लेकिन सांप नहीं पकड़ा जा सका।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!