Video: सिरसा बने दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के नए अध्यक्ष

Edited By Vatika,Updated: 16 Mar, 2019 09:20 AM

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बहुप्रतीक्षित आंतरिक चुनाव आज सम्पन्न हो गए। कानूनी अड़चनों के बाद लगातार दो बार स्थगित हुए चुनाव आज आखिरकार हाईकोर्ट के दखल के बाद सिरे चढ़ पाए। कमेटी के मुख्य कार्यालय गुरु गोबिन्द सिंह भवन गुरुद्वारा रकाबगंज...

नई दिल्ली(पाण्डेय): दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बहुप्रतीक्षित आंतरिक चुनाव आज सम्पन्न हो गए। कानूनी अड़चनों के बाद लगातार दो बार स्थगित हुए चुनाव आज आखिरकार हाईकोर्ट के दखल के बाद सिरे चढ़ पाए। कमेटी के मुख्य कार्यालय गुरु गोबिन्द सिंह भवन गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में अरदास के बाद गुरुद्वारा चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में हुए। इसमें संता सिंह उमेदपुरी को चुनाव प्रक्रिया के लिए प्रो-टैम्पोर चेयरमैन नियुक्त किया गया। 
PunjabKesari
इसके बाद मनजिंदर सिंह सिरसा को कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं हरमीत सिंह कालका को महासचिव, रंजीत कौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलवंत सिंह बाठ उपाध्यक्ष एवं हरविंदर सिंह के.पी. को संयुक्त सचिव निर्विरोध चुना गया है। इसके साथ ही 10 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव हुआ है। बता दें कि अध्यक्ष पद के नाम की मांग करने पर मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम जत्थेदार अवतार सिंह हित ने पेश किया और महासचिव के पद के लिए हरमीत सिंह कालका का नाम अमरजीत सिंह पिंकी ने पेश किया। 

PunjabKesari

चुनाव से पहले आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुबह चुनाव को रोकने के मामले में सुनवाई हुई। कार्यकारिणी का चुनाव पहले 11 बजे प्रस्तावित था लेकिन हाईकोर्ट का आदेश साढ़े 3 बजे आने के कारण साढ़े 4 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि, साढ़े 4 बजे ही चुनाव रोकने की याचिका डालने वाले दलजीत सिंह खालसा ने हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच में आज के आदेश को चुनौती दे दी जिस पर अब सोमवार को सुनवाई होगी।  शिरोमणि अकाली दल बादल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के लिफाफे से आखिरकार सिरसा ही अध्यक्ष पद हासिल करने में भाग्यशाली रहे। हालांकि सुबह तक हरमनजीत सिंह का नाम अध्यक्ष की दौड़ में शामिल था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!