बठिंडा के गुरुद्वारा साहिब में भीषण आग, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप अग्नि भेंट

Edited By Vatika,Updated: 05 Jun, 2026 04:34 PM

fire at shri gurudwara sahib

बठिंडा के नजदीकी गांव जस्सी पौवाली स्थित गुरुद्वारा ढाबसर साहिब में एक अत्यंत दुखद और

बठिंडा(विजय वर्मा): बठिंडा के नजदीकी गांव जस्सी पौवाली स्थित गुरुद्वारा ढाबसर साहिब में एक अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जहां बिजली के बल्ब में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण सचखंड साहिब में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के कुछ पावन स्वरूप अग्नि भेंट हो गए, जबकि ग्रंथी सिंह और सेवादारों की मुस्तैदी के चलते कुछ स्वरूपों को सुरक्षित बचा लिया गया।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को निकाला बाहर
घटना की सूचना मिलते ही तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा टेक सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मामले की पूरी जांच धर्म प्रचार कमेटी के माध्यम से करवाई जाएगी। गुरुद्वारा साहिब के सेवादारों के अनुसार रात करीब साढ़े 8 से 9 बजे के बीच वे पाठ कर रहे थे। इसी दौरान सचखंड साहिब की ओर से अचानक तेज रोशनी दिखाई दी। जब जांच की गई तो पता चला कि अंदर आग लग चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रंथी सिंह और सेवादार तुरंत अंदर पहुंचे और अपनी जान जोखिम में डालकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

दो स्वरूप पूरी तरह सुरक्षित बाहर
सेवादारों ने बताया कि दो स्वरूप पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए, जबकि अन्य स्वरूपों और रुमाला साहिब को आग की लपटों से निकालने के दौरान उनके हाथ भी झुलस गए। उन्होंने बताया कि चंदोआ साहिब भी आग की चपेट में था, जिससे हालात बेहद खतरनाक बन गए थे। जत्थेदार बाबा टेक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार सचखंड में लगे बल्ब में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह आग लगी। उन्होंने ग्रंथी सिंह की बहादुरी और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मुस्तैदी से कई स्वरूपों को बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए धर्म प्रचार कमेटी को विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गांव की पंचायत को 14 जून को तख्त श्री दमदमा साहिब में तलब किया गया है, जहां जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!