बठिंडा के पार्क अस्पताल पर छापेमारी, स्टाफ के मोबाइल फोन जब्त करने की सूचना

Edited By Kalash,Updated: 12 Oct, 2026 01:25 PM

bathinda park hospital raid

बठिंडा के पार्क अस्पताल में आज केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई होने की सूचना से हलचल मच गई।

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा के पार्क अस्पताल में आज केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई होने की सूचना से हलचल मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल पहुंची जांच टीम द्वारा स्टाफ के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए जाने की बात सामने आ रही है। इसके साथ ही अस्पताल की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति न दी जाए। बताया जा रहा है कि इस पाबंदी के तहत पुलिस अधिकारियों के प्रवेश को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

पंजाब भर में कार्रवाई की चर्चा 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई केवल बठिंडा तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब में पार्क अस्पतालों की श्रृंखला से जुड़े अन्य स्थानों पर भी जांच किए जाने की चर्चा है। हालांकि, पंजाब भर में एक साथ छापेमारी, जांच के वास्तविक कारणों और संबंधित एजेंसी की कार्रवाई को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

ईडी की रेड या आयकर विभाग की जांच? 

इस मामले में सबसे अहम सवाल कार्रवाई करने वाली एजेंसी को लेकर है। जहां इसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड बताया जा रहा है, वहीं अस्पताल के अधिकारियों की ओर से इसे आयकर विभाग की कार्रवाई बताए जाने की जानकारी मिली है। इस कारण जांच की वास्तविक प्रकृति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। जब तक संबंधित विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया जाता, तब तक यह कहना उचित नहीं होगा कि कार्रवाई ईडी द्वारा की जा रही है या आयकर विभाग द्वारा।

मोबाइल फोन जब्त, प्रवेश पर पाबंदी 

मिली जानकारी के अनुसार, जांच टीम द्वारा अस्पताल के स्टाफ के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए गए हैं। साथ ही सुरक्षा कर्मचारियों को बाहरी व्यक्तियों को अस्पताल के अंदर प्रवेशg नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, मोबाइल फोन कब्जे में लेने की कार्रवाई, इसके पीछे के कारणों और जांच के दौरान उठाए जा रहे अन्य कदमों के बारे में अभी तक आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

जांच के नतीजों पर टिकी निगाहें 

फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच किस मामले से संबंधित है? क्या यह कार्रवाई केवल वित्तीय रिकॉर्ड की जांच तक सीमित है? क्या पंजाब के अन्य अस्पतालों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जा रही है? इन सवालों के जवाब संबंधित एजेंसी के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!