Edited By VANSH Sharma,Updated: 30 May, 2026 09:58 PM

विधानसभा क्षेत्र दीनानगर के अंतर्गत पड़ते ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब मार्ग पर चोरी की एक शर्मनाक घटना सामने आई है।
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): विधानसभा क्षेत्र दीनानगर के अंतर्गत पड़ते ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब मार्ग पर चोरी की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। चोरों ने गुरुद्वारा साहिब जाने वाले रास्ते पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई कई सोलर लाइटों को पोल समेत उखाड़कर चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके के लोगों और श्रद्धालुओं में भारी रोष है।
जानकारी के अनुसार, तलवंडी रोड से लेकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोलर लाइटें लगाई गई थीं। इन लाइटों के कारण सुबह-सवेरे और देर शाम गुरुद्वारा साहिब आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी सुविधा मिलती थी। स्थानीय युवाओं के विशेष प्रयासों से इस मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था की गई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने धार्मिक स्थल को जाने वाले इस मार्ग को भी नहीं बख्शा। रात के अंधेरे में वे कई सोलर लाइटें पोल समेत उखाड़कर अपने साथ ले गए। सुबह जब लोगों ने देखा कि मार्ग पर लगी लाइटें गायब हैं, तो पूरे इलाके में नाराजगी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। थाना दोरांगला के एसएचओ बनारसी दास ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं, स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जब चोर धार्मिक स्थलों को जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई व्यवस्थाओं को भी निशाना बनाने लगे हैं, तो ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई बेहद जरूरी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here