केंद्रीय मंत्रियों के साथ कैप्टन की बैठक महज खानापूर्ति : बैंस

Edited By swetha,Updated: 17 Jul, 2019 09:22 AM

simarjit singh bains

राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पानी के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं। केंद्र के मंत्रियों के साथ बैठक कर वह सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं।

श्री मुक्तसर साहिब(खुराना, स.ह.): राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पानी के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं। केंद्र के मंत्रियों के साथ बैठक कर वह सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। उक्त शब्ग लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस ने सत्यम पैलेस में ‘साडा पानी साडा हक’ मुहिम के तहत आयोजित समागम को संबोधित करते हुए कही। 

बैंस ने कहा कि कांग्रेस नेता कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंद्र बाजवा की ओर से रिपेरियन एक्ट का हवाला देकर कहा जा रहा है कि उनकी पार्टी की ओर से चलाई जा रही मुहिम गलत है। वह राजस्थान से पानी के पैसे नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि तृप्त राजिंद्र बाजवा का बयान गलत है। रिपेरियन एक्ट के अनुसार नहरों के जरिए दूसरे राज्यों को दिए जा रहे पानी के पैसे ले सकते हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के मामले में उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू सच्चे इंसान हैं। उन्हें इसी बात का हर्जाना भुगतना पड़ रहा है। नवजोत सिंह सिद्धू उनके साथ आएं और 2022 में तीसरे गुट के रूप में चुनाव लड़ें, वह उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!