नवजोत सिद्धू का CM मान और केजरीवाल पर तीखा हमला, कही ये बड़ी बात

Edited By Vatika,Updated: 28 Apr, 2022 09:25 AM

sidhu speak against cm

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के

नाभा(सतीश, जैन): कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की रिहायश पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल पर हमला करते कहा कि भगवंत मान केजरीवाल के संतरी बन चुके हैं। 

सिद्धू ने अरविन्द केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि सत्ता में आने से पहले उन्होंने पंजाबियों के साथ वादा किया था कि 1 अप्रैल के बाद कोई भी किसान खुदकुशी नहीं करेगा। अब तक 20-25 से अधिक किसानों ने पहले नरमे की खराब फसल और अब गेहूं में से झाड़ कम निकलने के कारण खुदकुशी कर ली है। सिद्धू ने कहा कि जिन किसानों ने खुदकुशी की है, भगवंत मान ने किसी के भी घर जाकर मुआवजा तो क्या देना, अफसोस भी नहीं किया। सिद्धू ने कहा कि वह लगातार किसानों के दुख में शामिल होने जाते हैं और आज भी वह पटियाला में किसी किसान के संस्कार में शामिल होने आए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!