Edited By Kamini,Updated: 05 Jan, 2022 07:21 PM

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर बार-बार सवाल उठाने पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मंत्रियों ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पंजाब के 4 कैबिनेट मंत्री दिल्ली दरबार पहुंचे जहां उन्होंने...
चंडीगढ़ (अश्वनी) : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर बार-बार सवाल उठाने पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मंत्रियों ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पंजाब के 4 कैबिनेट मंत्री दिल्ली दरबार पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात की। पता चला है कि इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ मंत्री परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और भारत भूषण आशु भी मौजूद थे। इस बीच उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत सिद्धू के निराधार बयान को पार्टी के लिए घातक करार दिया।
मंत्री भारत भूषण आशु ने सिद्धू द्वारा सरकार विरोधी बयानों का भी जिक्र किया। हालांकि मंत्री परगट सिंह और राजा वड़िंग काफी देर तक चुप रहे लेकिन रंधावा और आशु ने साफ कर दिया कि सिद्धू पंजाब में 'वन मैन शो' की तरह व्यवहार कर रहे हैं। इससे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सिद्धू को अगर कुछ कहना है तो वह पार्टी के मंच पर कर सकते हैं।
रंधावा और आशु ने हाल ही में सिद्धू के खिलाफ सीधा सार्वजनिक हमला बोल चुके हैं। रंधावा ने यहां तक कह दिया है कि जब से वह गृह मंत्री बने हैं तब से सिद्धू नाराज हैं। सिद्धू को गृह मंत्री बनना है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। वहां आशु ने कहा था कि सिद्धू को कांग्रेस की संस्कृति सीखनी चाहिए। इस बीच वेणुगोपाल ने मंत्रियों को आश्वासन दिया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जल्द ही इस मामले से अवगत कराया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here