सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः अदालत ने एक आरोपी की जमानत अर्जी की खारिज

Edited By Vatika,Updated: 03 Feb, 2023 09:35 AM

sidhu moosewala murder case

हत्या के मामले में एक आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

मानसा (जस्सल): मानसा के अतिरिक्त सैशन जज की अदालत ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में एक आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

बुढलाडा ट्रक यूनियन के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मोहना की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि अगर आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाता है तो संभावना है कि वह सबूतों से छेड़छाड़ करेगा और गवाहों को धमकाएगा।पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) द्वारा जांच में पाया गया है कि मोहना ने पिछले साल राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान गायक मूसेवाला की कथित तौर पर रेकी की थी और उस समय शूटरों को आश्रय भी दिया था। इस बीच, मूसेवाला हत्याकांड की सुनवाई 15 फरवरी को निर्धारित की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!