सुखबीर के खिलाफ अावाज उठाने वाले सेवा सिंह सेखवां 2 घंटे के अंदर पार्टी से बाहर

Edited By Vaneet,Updated: 03 Nov, 2018 06:52 PM

sewa singh sekhwan who took charge against sukhbir outside party within 2 hours

गुरदासपुर में सुखबीर बादल के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करके बगावत करने वाले अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ अकाली नेता सेवा सिंह सेखवां को दो...

जालंधर: गुरदासपुर में सुखबीर बादल के खिलाफ बगावत करने वाले अकाली दल के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ अकाली नेता सेवा सिंह सेखवां को दो घंटे के अंदर पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसकी पुष्टि बकायदा पार्टी के प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने की है। 

गुरदासपुर में प्रेस कांफ्रेंस करके सेखवां ने पार्टी की प्राथमिक लीडरशिप को बदलने की मांग करते हुए पार्टी की कोर कमेटी व अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। सेखवां ने कहा था कि पार्टी के पद पर होते हुए भी उनको किसी भी मीटिंग में न्यौता नहीं भेजा गया। इसके साथ ही सेखवां ने कहा था कि जब तक पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल और बिक्रम मजीठिया को पार्टी में से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाता तब तक वह पार्टी का हिस्सा नहीं बनेंगे। सेखवां की तरफ से किए गए इस ऐलान के केवल 2 घंटे बाद ही सुखबीर ने सख्त कार्रवाई करते सेखवां को पार्टी में से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!