घर से खेलने निकले प्रवासी मजदूरों के 2 मासूम बच्चे लापता, परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल

Edited By Kalash,Updated: 07 Jun, 2026 02:47 PM

migrant workers 2 child missing

क्षेत्र के गांव आजमपुर में घर से खेलने के लिए निकले दो प्रवासी मजदूरों के मासूम बच्चों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।

नूरपुरबेदी (भंडारी): क्षेत्र के गांव आजमपुर में घर से खेलने के लिए निकले दो प्रवासी मजदूरों के मासूम बच्चों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बच्चों के लापता होने से उनके परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं।

स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में भूपिंदर शर्मा पुत्र सुदर शर्मा निवासी गांव पारबेली, जिला कटिहार (बिहार), हाल निवासी गांव आजमपुर तथा सोती शर्मा पुत्र मोहन लाल शर्मा निवासी गांव पारबेली, जिला कटिहार (बिहार) ने बताया कि वे रिश्तेदार हैं और पिछले करीब तीन वर्षों से अपने परिवारों सहित गांव आजमपुर में रह रहे हैं।

PunjabKesari

शिकायतकर्ता भूपिंदर शर्मा ने बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र रातेश कुमार और सोती शर्मा का 10 वर्षीय पुत्र सोनू, जो गांव आजमपुर में तीसरी कक्षा में पढ़ता है, 4 जून को दोपहर करीब 2 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। दोनों परिवारों ने अपने स्तर पर बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों ने आशंका जताई है कि उनके दोनों बच्चों को किसी अज्ञात व्यक्ति अथवा व्यक्तियों द्वारा छिपाकर रखा गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बच्चों की शीघ्र बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

PunjabKesari

इस संबंध में मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. प्रदीप शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 127(6) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा बच्चों की तलाश के लिए तेजी से अभियान चलाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!