Edited By Sunita sarangal,Updated: 30 May, 2026 11:52 AM

दोनों रेलगाड़ियों के रद्द होने से यात्रियों को मजबूरन महंगे किराए देकर बसों व निजी वाहनों में यात्रा करनी पड़ेगी।
रूपनगर(विजय): उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा अंबाला-दिल्ली रूट पर पड़ते मोहरी और शाहबाद मारकंडा स्टेशनों पर आवश्यक मेंटेनैंस और पावर/ट्रैफिक ब्लॉक के कार्यों के कारण कई दर्जन ट्रेनों को निरस्त, डायवर्ट किया गया है। इसके रेलवे ब्लॉक के चलते जिला रूपनगर के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करने वाली 2 ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 14053-14054 हिमाचल एक्सप्रैस और 64563-64564 अंब अंदौरा-रायपुर हरियाणा जंक्शन वाया चंडीगढ़ पैसेंजर ये दोनों ट्रेनें आगामी 4 जून तक दोनों दिशाओं में रद्द रहेंगी। इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने से जिला रूपनगर से ट्राई सिटी चंडीगढ़, अंबाला और दिल्ली समेत अन्य कई शहर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
दोनों रेलगाड़ियों के रद्द होने से यात्रियों को मजबूरन महंगे किराए देकर बसों व निजी वाहनों में यात्रा करनी पड़ेगी। वहीं रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी कारणों के चलते मेगा ब्लॉक के चलते यातायात प्रभावित होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here