बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों वाले वाहनों पर कसा शिकंजा, कार्रवाई के लिए विशेष नाकाबंदी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Oct, 2021 10:20 AM

screws on vehicles without high security number plates

शहर में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों के चलने वाले वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसा है जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी कर कार्रवाई की जा रही है। यहां बता दें कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगे होने पर चालान की जुर्माना राशि...

लुधियाना (सुरिन्द्र): शहर में बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों के चलने वाले वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसा है जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी कर कार्रवाई की जा रही है। यहां बता दें कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगे होने पर चालान की जुर्माना राशि सरकार द्वारा 200 से बढ़ाकर 2 हजार रुपए कर दी गई है लेकिन इसके बावजूद लोग अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा पिछले 2 दिनों से शाम के समय शहर के मुख्य प्वाइंटों पर विशेष नाकाबंदी कर बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेटों तथा हाई बीम पर वाहन चलाने वाले चालकों के चालान किए जा रहे हैं। इस विशेष नाकाबंदी की अगुवाई ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सिटी तथा ट्रैफिक दीपक पारीक ने की। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत हर वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। यह प्लेटें वाहनों की सुरक्षा तथा वारदातों को हल करने में कारगर साबित हो रही हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से लग रहीं प्लेंटें

देश में हर वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के आदेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए थे। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी होने पर जहां वाहन का नंबर पढ़ना काफी आसान है, वहीं यह प्लेटें सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी कारगर साबित हो रही हैं।

निजी कंपनी के पास है प्लेटें लगाने का ठेका

राज्य में हर प्रकार के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का ठेका एक निजी कंपनी एग्रोस इम्पैक्स को मिला हुआ है। कंपनी द्वारा सभी शहरों और कस्बों में फिटमैंट सैंटर खोले गए है जहां लोग अपने वाहनों पर प्लेटें लगवा सकते हैं। इसके लिए पहले प्लेटों की राशि ऑनलाइन तरीके से अदा कर अपाइंटमैंट लेना जरूरी है। कंपनी द्वारा कुछ अतिरिक्त राशि लेकर होम फिटमैंट की सुविधा भी दी जा रही है।

यह है वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवाने की फीस

दोपहिया वाहन : 182

तीनपहिया वाहन : 245

एल.एम.वी. व कारें : 539

ट्रैक्टर : 182

मध्यम, हैवी व अन्य वाहन : 576

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!