फिरोजपुर में Scorpio ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Edited By Radhika Salwan,Updated: 27 Jun, 2024 06:40 PM

scorpio tramples an elderly woman in ferozepur

फिरोजपुर के मॉल वॉल रोड गांव पीर अहमद खान से दुर्घटना होने की खबर सामने आई है।

फिरोजपुर: फिरोजपुर के मॉल वॉल रोड गांव पीर अहमद खान से दुर्घटना होने की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बता दें कि यह घटना सुबह 10 बजे के करीब की है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने बताया कि घर के मृतक औरत झाड़ू लगा कर सफाई कर रही थी। सड़क की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने वृद्धा को टक्कर मार दी और यह पूरा हादसा हो गया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक कार चालक मौके से फरार हो गया और परिजनों ने बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है, लेकिन उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। परिजनों ने गाड़ी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ पुलिस द्वारा घटना की जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!