स्कूल बस पर तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों ने किया हमला, दहशत का माहौल

Edited By Kamini,Updated: 16 Aug, 2022 08:35 PM

school bus attacked with sharp weapons atmosphere of panic

रनाला में आज उस समय दहशत का माहौल बन गया जब बच्चों से भरी स्कूली बस पर कुछ मोटरसाइकिल सवारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

बरनाला (पुनीत मान) : बरनाला में आज उस समय दहशत का माहौल बन गया जब बच्चों से भरी स्कूली बस पर कुछ मोटरसाइकिल सवारों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। यह बस बरनाला एयर फोर्स स्कूल केंद्रीय विद्या मंदिर की स्कूल की है।

PunjabKesari

इन हमलावरों ने बस चालक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इस बीच घायल चालक ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए बस को तेजी से घटना स्थल से दूर भगाया और पास के डी.एस.पी. कार्यालय ले गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस बीच बस में सवार 34-35 स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए। बच्चे डर से सहम गए।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, तेजधार हथियारों से लैस 4 मोटरसाइकिल सवारों ने अचानक बस पर हमला कर दिया, जिसका चालक घायल हो गया। उक्त चालक ने बताया कि कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गयी थी, जिसके बाद उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उक्त हमलावरों ने उसे बस रोक कर नीचे उतरने के लिए कहा और तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस प्रशासन सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इस बीच, डी.एस.पी. बरनाला सतवीर सिंह बैंस ने हमलावरों में से एक को पहचानने का दावा किया है और अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!