Canada से दुखदायी खबर, माता-पिता के इकलौते बेटे की मौ*त

Edited By Kamini,Updated: 05 Jul, 2024 06:49 PM

sad news from canada death of the only son of parents

कनाडा में होशियारपुर के युवक की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है।

होशियारपुर : कनाडा में होशियारपुर के युवक की दर्दनाक मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक युवक की पहचान आशुतोष (उम्र 23) पुत्र वरिंदर कुमार निवासी  मोहल्ला भीम नगर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आशुतोष की कनाडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक के पिता वरिन्द्र कुमार ने रोते हुए कहा कि 2 साल पहले उनका इकलौता बेटा पढ़ाई के लिए कनाडा गया था।

PunjabKesari

2 जुलाई को आशुतोष ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ करीब 1 घंटा बात भी की थी। कल उस समय उन पर पहाड़ टूट पड़ा जब कनाडा से उन्हें फोन पर सूचित किया गया कि आशुतोष की अपने कमरे में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौके पर मौजूद कामरेड गंगा प्रसाद ने सरकार से मांग की है कि मृतक बच्चे का शव भारत लाने के लिए जल्द व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई व रोजगार के लिए विदेश गया बच्चा वहां अपनी जान गवां बैठा।

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!