समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भाखड़ा नंगल ने उड़ीसा रोटरी क्लब के सदस्यों को किया सम्मानित

Edited By Des raj,Updated: 28 Sep, 2018 05:44 PM

rotary club of orissa honored by rotary club bhakra nangal

समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भाखड़ा नंगल द्वारा अपने विशेष दौरे के तहत नंगल पहुंची उड़ीसा रोटरी क्लब की टीम के सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

नंगल (सैनी) : समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भाखड़ा नंगल द्वारा अपने विशेष दौरे के तहत नंगल पहुंची उड़ीसा रोटरी क्लब की टीम के सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

क्लब के पूर्व प्रधान जीत राम शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब भुवनेश्वर न्यू होरीजन उड़ीसा आरआईडी 3264 के सदस्य जोती सिंह की अगुवाई में अपने दो हफ्ते के दौरे के तहत राज्य महल, किला मुबारक फरीदकोट, पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा, मलेरकोटला, भाखड़ा डैम, तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब, विरासत-ए- खालसा श्री आनंदपुर साहिब, श्री नयना देवी आदि जगहों का दौरा करते हुए नंगल पहुंचे।

नंगल पहुंच कर उक्त क्लब ने रोटरी क्लब भाखड़ा नंगल के सदस्यों के साथ मीटिंग की और अपने-अपने विचार सांझे किए और रोटरी क्लब की दुनिया भर में लोकहित के कार्यों में सहयोग देने की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान एक्सईएएन मनविन्द्र सिंह, परमिन्द्र संधू, प्रदीप सोनी, जीत राम शर्मा आदि भी उपस्थित थे। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!