Boutique में इस महिला की हरकत देख सन्न रह गया हर कई कोई, कैमरे में कैद हुआ कारनामा

Edited By Vatika,Updated: 05 Mar, 2021 09:54 AM

robbery in ludhiana boutique cctv footage viral

वीरवार दोपहर लगभग 3.45 बजे 5 नौसरबाज महिलाएं शोरूम में ग्राहक बनकर आईं।

लुधियाना(ऋषि): फिरोजपुर रोड पर एक प्रमुख मॉल में बने मुटियार बुटीक शोरूम में ग्राहक बनकर आई 5 नौसरबाज महिलाएं हजारों की कीमत के सूट चुराकर ले गईं। चोरी करते व फरार होते समय महिलाएं शोरूम तथा मॉल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई हैं। 

पता चलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नं.5 की पुलिस फुटेज कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।जसप्रीत कौर ने बताया कि उनके ब्रांड के शहर में 6 शोरूम हैं। वीरवार दोपहर लगभग 3.45 बजे 5 नौसरबाज महिलाएं शोरूम में ग्राहक बनकर आईं। पहले एक महिला शोरूम में घुसी और जूते देखने लग पड़ी। अंदर मौजूद स्टाफ का ध्यान उसकी ओर हुआ तो इसी बात का फायदा उठा अन्य महिलाएं अंदर घुसी तथा सूट देखने लग पड़ीं।

उन्होंने सारे सूट चुरा लिए और 15 मिनट में रफू चक्कर हो गई। चोरी का पता चलते ही स्टाफ की महिला अंजलि ने उनका पीछा किया व मेन गेट तक भागी लेकिन महिलाएं हाथ न लगीं। उनका आरोप था कि मॉल में ड्यूटी पर खड़े सभी सिक्योरिटी गार्डों को मदद के लिए कहां गया लेकिन कोई भी आगे नहीं आया।फरार हो रही एक नौसरबाज महिला का अंजलि ने पीछा किया तथा आटो में बैठते समय उसकी वीडियो बना ली जिसमें उसका चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!