आढ़ती की जेब से 40,000  निकालकर ले गया नाबालिग चोर ,CCTV में कैद हुई घटना

Edited By Vatika,Updated: 24 Jun, 2020 10:13 AM

robbery in jalandhar

मकसूदां सब्जी मंडी में दिन-दिहाड़े एक नाबालिग युवक अपनी ही दुकान में खड़े आढ़ती की जेब में से 40 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया।

जालंधर(वरुण): मकसूदां सब्जी मंडी में दिन-दिहाड़े एक नाबालिग युवक अपनी ही दुकान में खड़े आढ़ती की जेब में से 40 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गया। आढ़ती घर पहुंचा तो जेब में पैसे न मिलने पर दुकान की सी.सी.टी.वी. फुटेज देखी गई जिसमें नाबालिग पैसे निकालते हुए दिखाई दिया।

जानकारी देते आढ़ती राजीव धमीजा ने बताया कि उनकी मकसूदा मंडी में दुकान है। सुबह के समय जब उनके मामा अमरजीत खुराना दुकान में थे तो एक नाबालिग युवक दुकान में आया और काफी चतुराई के साथ उनके कुर्ते की जेब में से 40 हजार लेकर फरार हो गया। अमरजीत खुराना जब घर पहुंचे तो जेब में पैसे न मिलने पहले यह समझा की पैसे दुकान में गिर गए होंगे लेकिन दुकान में भी न मिलने पर सी.सी.टी.वी. फुटेज चेक की गई तो एक नाबालिग युवक अमरजीत खुराना के कुर्ते में से पैसे निकालते हुए दिखाई दिया। राजीव धमीजा का कहना है कि उन्होंने सी.सी.टी.वी. फुटेज व शिकायत थाना डिवीजन 1 की पुलिस को दे दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!