Edited By Urmila,Updated: 13 Jun, 2026 03:51 PM

जिला पुलिस कप्तान गगन अजीत सिंह द्वारा जिले को सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से दिए गए निर्देशों के तहत नगर थाना नंबर 1 की पुलिस ने नगर में चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने वाले 29 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज...
अबोहर (सुनील भारद्वाज): जिला पुलिस कप्तान गगन अजीत सिंह द्वारा जिले को सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से दिए गए निर्देशों के तहत नगर थाना नंबर 1 की पुलिस ने नगर में चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने वाले 29 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए इनमें से 7 युवकों को काबू कर लिया है जबकि बाकी नामजद युवकों की तलाश जारी है। पकड़े गए युवकों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी। जिनसे पिछले दिनों नगर में हुई चोरियों और लूट की वारदातों का खुलासा हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मनिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गत दिवस सीडफार्म के निकट गश्त कर रही थी तो उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ युवकों ने गिरोह बना रखा है जो कि शहर में चोरियों को अंजाम देते हैं।
जिसके तहत पुलिस ने पंचपीर टिब्बा गली नंबर 2 निवासी अश्वनी कुमार पुत्र जगदीश कुमार, जसमिंदर पाल सिंह पुत्र केहर सिंह, जगतार सिंह पुत्र बग्गू सिंह निवासी सीड फॉर्म कच्चा, कुलदीप सिंह पुत्र मिलखा सिंह निवासी ढाणी करनैल, संदीप कुमार पुत्र सुरजीत सिंह निवासी अजीत नगर, रिंकू पुत्र रुमल सिंह निवासी सीड फॉर्म पक्का, सुरेश कुमार पुत्र अशोक कुमार वासी पंचपीर टिब्बा गली नबर 5, गुरचरण सिंह पुत्र सुख मंदिर सिंह निवासी सीडफार्म पक्का, बरकत सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर, मनप्रीत सिंह मन्ना पुत्र जसवंत सिंह निवासी डबवाला कला, करण भारती पुत्र बलराम भारती निवासी अजीत नगर, मनप्रीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी सराभा नगर, राजविंदर सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी सीडफॉर्म कच्चा व बिट्टू पुत्र रतनलाल निवासी पंचपीर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303 (2), 331 (4), 305 व 112 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इसी प्रकार से नगर थाना नं 1 की पुलिस ने चोरियों को अंजाम देने वाले योगेश कुमार पुत्र सुभाष निवासी जम्मू बस्ती, करण कुमार पुत्र दीपक कुमार जम्मू बस्ती, प्रगट सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी इंदिरा नगरी, कुलदीप कुमार पुत्र सोना सिंह निवासी जम्मू बस्ती, गोविंदा पुत्र पालचंद निवासी इंदिरा नगरी, रोहित पुत्र अनिल कुमार निवासी गली नंबर 9 अबोहर, परमपाल सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी जम्मू बस्ती, मेजर सिंह पुत्र छिंदा सिंह निवासी उधम सिंह नगर, आकाश पुत्र सुरेश कुमार निवासी संत नगर व आकाश कुमार बिक्कू पुत्र रवि कुमार वासी संत नगर ,जोगराज सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी जम्मू बस्ती, राजकुमार पुत्र मदनलाल निवासी भगवानपुरा मोहल्ला, विनय पुत्र बॉबी निवासी प्रेम नगर, दीपक पुत्र सुभाष चंद्र निवासी प्रेम नगर और साजन पुत्र संदीप कुमार निवासी प्रेम नगर अबोहर को शामिल किया गया है।
पुलिस ने इनके खिलाफ भी बीएनएस की धारा 303 (2), 331 (4), 305 व 112 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए 7 युवकों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर कडी पूछताछ की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here