अजब चोरी! पेशाब करने रुके दो दोस्तों की एक्टिवा ले उड़ा चोर, अपनी स्कूटी मौके पर छोड़ गया

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2026 09:19 AM

robbery at ludhiana

हानगर में चोरी की एक अनोखी और अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। शिमलापुरी बिजली दफ्तर के बाहर पेशाब ..

लुधियाना (राज): महानगर में चोरी की एक अनोखी और अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। शिमलापुरी बिजली दफ्तर के बाहर पेशाब करने के लिए रुके दो दोस्तों की बिना नंबरी सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी को एक शातिर चोर चुराकर ले गया। मजे की बात यह रही कि चोर अपनी गहरे ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी को मौके पर ही छोड़कर पीड़ित की स्कूटी लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता विक्की ने बताया कि बीते 11 अगस्त की रात वह अपने दोस्त अजय कुमार के साथ अपने मालिक सौरव जिंदल की सफेद रंग की बिना नंबरी एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर संगरूर से लुधियाना रेलवे स्टेशन आ रहा था। सफर के दौरान जब वे 12 अगस्त की रात करीब 12:45 बजे बिजली दफ्तर, शिमलापुरी के बाहर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी एक्टिवा सड़क किनारे रोकी और पेशाब करने लगे। इसी दौरान उनके पीछे आ रहा एक अज्ञात व्यक्ति अपनी गहरे ग्रे रंग की एक्टिवा स्कूटी (PB-91A-740) को वहीं छोड़कर पीड़ितों की सफेद रंग की बिना नंबरी एक्टिवा चुराकर मौके से फरार हो गया।

अचानक हुई इस वारदात के बाद पीड़ितों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर द्वारा छोड़ी गई एक्टिवा को अपने कब्जे में ले लिया है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके पर छोड़ी गई स्कूटी के नंबर के जरिए उसके मालिक और चोर का सुराग लगाया जा रहा है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!