फिल्मी स्टाइल में लुटेरों ने बनाया मनी एक्सचेंजर के करिंदों को निशाना

Edited By Urmila,Updated: 21 May, 2022 10:27 AM

robbers target money exchanger s staff in film style

दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राज मार्ग पर खन्ना में बीती रात फिल्मी स्टाइल में नकली पुलिस वाले बनकर मनी एक्सचेंजर के करिंदों के पास से ब्रेज़ा कार, नकदी और अन्य सामान...

खन्ना (बिपन): दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राज मार्ग पर खन्ना में बीती रात फिल्मी स्टाइल में नकली पुलिस वाले बनकर मनी एक्सचेंजर के करिंदों के पास से ब्रेज़ा कार, नकदी और अन्य सामान छीन लिया गया। हैरानी की बात यह है कि करीब साढ़े 9 बजे ही यह वारदात घट गई, जिसको लेकर पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों और हाईटेक नाकों पर भी सवाल उठते हैं।

PunjabKesari

दिल्ली से जगराओं कार ले जा रहे रवि कुमार ने बताया कि उनके मकान मालिकों ने दिल्ली भेजा था। मकान मालिकों का मनी एक्सचेंज और कपड़े का काम है। वह कपड़ा भी लेकर आए थे। उसके साथ अजय कुमार नाम का नौजवान था। दोनों जब खन्ना से करीब 5 किलोमीटर आगे गए तो तीन कारों ने उनको घेरा डाल लिया। कारों में से खाकी पगड़ी वाले व्यक्ति निकले, जो खुद को पुलिस वाले बता कर उनको धमकाने लगे। उन्होंने पुलिस वाले ही मास्क डाले हुए थे। इसी दौरान उनकी ब्रेजा कार छीन ली गई और चारों गाड़ियों में लुटेरे फरार हो गए।

गाड़ी के मालिक नितिन गोयल ने बताया कि जब वह 10 बजे के करीब सोने लगे तो किसी के फोन से रवि कुमार ने फोन करके बताया कि उनके पास से गाड़ी छीन ली गई है। राष्ट्रीय राज मार्ग पर लूट की ऐसी वारदात होना चिंता का विषय है। वहीं डी.एस.पी. राजन परमिन्दर सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। सी.सी.टी.वी. कैमरे देखे जा रहे हैं। जल्दी ही लुटेरों का पता लगाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!